स्वच्छता रैली निकाली
कोटा। स्वच्छताके साथ स्वास्थ्य की रक्षा विषय पर रविवार को माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में क्लीन इंडिया सेमीनार का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता के लिए साइकिल रैली भी निकाली गई। वक्ताओं ने शहरवासियों को स्वच्छता से होने वाले लाभों के बारे में बताया। समारोह को महापौर महेश विजय, विधायक प्रहलाद गुंजल, संदीप शर्मा, समाजसेवी राजेश बिरला आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. एलके दाधीच, आरसी साहनी, डॉ. एमएल अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया। यज्ञदत्त हाड़ा ने बताया कि रैली माहेश्वरी पब्लिक स्कूल से शुरू होकर महावीर नगर, टीचर्स कालोनी, तलवंडी, ओम सिनेप्लेक्स से होते हुए पुनः माहेश्वरी पब्लिक स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई।