पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरकेपुरम बी की पाइप लाइन में नाली का पानी घुसा

आरकेपुरम-बी की पाइप लाइन में नाली का पानी घुसा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| आरकेपुरम-बीब्लॉक में पानी की पाइप लाइन में नाली का पानी घुसने का मामला सामने आया है। रविवार को यहां के निवासियों ने बताया कि पीने के पानी में नाली का पानी आने से उन्हें पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी की वजह से उनमें बीमारियों को लेकर भय बना हुआ है।

आरकेपुरम-बी की विकास समिति संरक्षक धनसिंह ने कहा कि उन्होंने इस समस्या से संबंधित एक्सईएन को शिकायत कर दी। पर अभी तक पाइप लाइनों में गंदा पानी का आना बंद नहीं हुआ है। ऐसे में यहां के लोग परेशान हैं।

पुरानेकनेक्शन में लीकेज

^लीकेजको ठीक करने के लिए वहां खुदाई कराई तो लाइन के ज्वाइंट लीक हो गए। जिन्हें तलाशा गया, लाइन में पुराने कनेक्शन गल जाने से भी दूषित पानी लाइन में चला गया। पर समय रहते लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए आरकेपुरम-बी में कार्य जारी है। शीघ्र ही लोगों की दूषित पानी की परेशानी दूर हो जाएगी।

-सुनील शर्मा, एक्सईएन