बीमारियों से बचाव के लिए पिलाया का काढा
कोटा| पतंजलियोग समिति कोटा द्वारा शहर में कई जगह लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए औषधि काढा पिलाया गया। अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय ने कहा कि ईश्वर ने बीमारियों से बचने के लिए नीम-गिलोय जैसी औषधि दी है। इस दौरान उन्होंने गिलोय औषधि की विशेषता के बारे में भी बताया। डाॅ. परमानंद वर्मा ने बताया कि पतंजलि चिकित्सालय महावीर नगर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर राजीव गांधी नगर, कृष्ण वाटिका आरकेपुरम, आशीर्वाद आनंदम् श्रीनाथपुरम में पांच हजार से अधिक लोगों को काढा पिलाया। वैद्य डाॅ. सत्यप्रकाश, डाॅ. विनीता, डाॅ. वीरेंद्र हाड़ा ने नीम-गिलोय, तुलसी, चिरायता, काली मिर्च, लोंग, अदरक आदि सामग्री से काढ़ा तैयार किया निशुल्क चिकित्सक परामर्श भी दिया। कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने भी काढा पिया और दूसरों को भी काढा पीने के लिए प्रेरित किया।