पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर में बजट होटल शृंखला ओयो रूम्स ने की शुरुआत

जयपुर में बजट होटल शृंखला ओयो रूम्स ने की शुरुआत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर|केवल 999रुपए में होटल रूम देने वाली बजट होटल शृंखला आेयो रूम्स ने अब जयपुर में भी अपनी शुरुआत कर दी है। अभी कंपनी ने शहर के विभिन्न हिस्सों में छह होटलों के साथ अपनी एंट्री की है और इसकी योजना अगले एक साल में प्रदेश के सात शहरों में 500 से अधिक कमरे उपलब्ध कराने की है। इनमें जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेेर, अजमेर, बीकानेर और कोटा शामिल हैं। कंपनी के युवा सीईओ रितेश अग्रवाल के अनुसार वे कार्यरत होटलों को ही अपने ब्रांड के तहत लेते हैं और पूरा संचालन प्रदान करते हैं। जिससे कोई भी प्रॉपर्टी छह से दस दिन में ओयो रूम्स में तब्दील हो जाती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा और बेंगलुरू में काम करने के बाद पहली बार वे टीयर टू सिटीज में अपनी शुरुआत जयपुर से करने जा रहे हैं। भविष्य में वे नीमराणा और भिवाड़ी में भी नेटवर्क स्थापित करना चाहते हैं। आेयो होटल रूम में एसी, टीवी, वाई-फाई और मुफ्त नाश्ते जैसी सुविधाएं होती हैं।

रितेश की योजना इस साल के अंत तक 450 होटलों को अपने साथ जोड़ने की है।

झुंझुनूं में ननिहाल, यंग एंटरप्रेन्योरशिप की मिसाल

यंगएंटरप्रेन्योरशिप की मिसाल इक्कीस साल के सीईओ रितेश का राजस्थान से भी जुड़ाव है। उनका ननिहाल झुंझुनूं में है। उनके पिता उड़ीसा में बिजनेस करते हैं और रितेश का जन्म भी उड़ीसा का ही है। 19 साल की उम्र में कॉॅलेज ड्रॉप करके उन्होंने अपना बिजनेस चलाने के लिए थिल फैलोशिप के तहत 1,00,000 डॉलर की ग्रांट प्राप्त की जिसे अर्ली फेसबुक इन्वेस्टर और पेेपेल के को-फाउंडर उद्यम पूंजीवादी पीटर थिल ने प्रमोट किया था।