शिक्षा में करें नए प्रयोग
कोटा। वर्धमानमहावीर खुला विवि में चल रही तीन दिवसीय पत्रकारिता विषयक प्रश्न बैंक वीडियो लेक्चर निर्माण कार्यशाला मंगलवार को समारोहपूर्वक संपन्न हो गई। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इस अवसर पर शिक्षा में नये प्रयोगों के समावेश को जरूरी बताया। प्रो. पाठक के अनुसार ऐसी कार्यशालाएं केवल प्राश्निक निर्माण की सार्थक कवायद हैं बल्कि शिक्षकों के लिए अपडेट होने का माध्यम भी हैं।