स्केटिंग में छात्रों को कांस्य पदक
कोटा। बंसलपब्लिक स्कूल, गणेश नगर, कोटा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में 14 छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर सफलता का परचम लहराया। इसी क्रम में दो छात्रों शुभ्रांशु झा अविश झालानी ने कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य निर्देशिका ऋचा बंसल ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी।
एडुजोनएडुटेक में साइंस डिवीजन का शुभारंभ
कोटा। कॉमर्सकोचिंग में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले एडुजोन एडुटेक में साइंस डिवीजन का शुभारंभ किया गया है। यहां कक्षा 11 12वीं में आरबीएसई सीबीएसई के छात्रों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथ्स की कोचिंग सीनियर फैकल्टी द्वारा दी जा रही है। निदेशक गिरिश प्रजापति मोहित बसेरा ने बताया कि संस्था के मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।