आज रहेगा मेगा ब्लाॅक
कोटा। नागदा-कोटारेलखंड पर लेवल क्रासिंग गेट संख्या 39 के निकट नाथूखेडी के पास तथा लेवल क्रासिंग के निकट धुंआ खेडी स्टेशन के पास लिमिटेड हाइट सब-वे निर्माण कार्य के चलते 11 फरवरी को दो स्थानों पर मेगा ब्लाॅक रहेगा। 11 फरवरी को गाड़ी संख्या 59832 कोटा-बड़ौदा पैसेंजर दो घंटे देरी से अर्थात दोपहर 12 बजे कोटा स्टेशन से जाएगी। गाड़ी संख्या 1940 अप मुजफ्फरपुर-बान्द्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस भी लगभग 2 घंटे देरी से तथा गाड़ी संख्या 1907 डाउन अवध 3 घंटे ३5 मिनट देरी से चलने की संभावना है