कथक की प्रस्तुतियां
कोटा|त्रिनेत्रा कथकअकादमी की ओर से बसंत उत्सव मनाया गया। प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना गरिमा भार्गव निर्देशन में छात्राओं ने कथक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। तबले पर अतिथि कलाकार बनारस के शशिकांत वैष्णव ने और हारमोनियम पर कोटा से संदीप शर्मा ने संगत की। अकादमी संरक्षक शरद तैलंग एवं पर्यावरणविद् डॉ. एलके दाधीच ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन किया।