कमेटी के पास पहुंची स्टूडेंट की शिकायत
कोटा| कोटायूनिवर्सिटी के बीएससी फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट शेख फैजान की शिकायत अब ग्रीविएंस कमेटी के पास पहुंच गई है। यह कमेटी ही स्टूडेंट काे दिए गए नंबरों पर अपना निर्णय लेगी। कमेटी की सिफारिश पर ही स्टूडेंट की कॉपी को फिर चैक करवाया जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक प्रवीण भार्गव ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेंगे। गौरतलब है कि कापी सही चेक होने पर स्टूडेंट फेल हुआ था।