पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई का नया ठेका काम करेंगे 66 कर्मचारी

सफाई का नया ठेका काम करेंगे 66 कर्मचारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर . कोटा

रेलवेस्टेशन बाहरी क्षेत्र में सफाई के कामकाज में लापरवाही बरतने पर रेल प्रशासन ने सफाई का पुराना ठेका निरस्त कर दिया है। अब नया ठेका दिया गया है। जिसमें ठेकेदार को 66 कर्मचारियों से प्लेटफाॅर्म बाहरी क्षेत्र में सफाई करनी है। पहले केवल 40 कर्मचारी ही काम करते थे।

पिछले दिनों जब जबलपुर के अधिकारियों ने मंडल के अधिकारियों के साथ प्लेटफाॅर्म बाहरी क्षेत्र का दौरा किया था, तब जगह-जगह गंदगी पड़ी मिली थी। इसे गंभीरता से लेते हुए मंडल के अधिकारियों ने सफाई ठेका निरस्त कर दिया था।

ऐसे में रेल प्रशासन ने अलग व्यवस्था कर सफाई का काम करवाया। अब इस काम के लिए नया ठेका दे दिया है। पहले सफाई काम 40 कर्मचारी करते थे। अब 66 कर्मचारी काम करेंगे। सीनियर डीसीएम यशवंत कुमार चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सफाई का पुराना ठेका लापरवाही के कारण निरस्त कर दिया गया है। नया ठेका 23 जनवरी को हो चुका है।