पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस सेंटर में लगाया इंटीरियर डिजायन का एग्जीबिशन

साइंस सेंटर में लगाया इंटीरियर डिजायन का एग्जीबिशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| गवर्नमेंटमहिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की ओर से साइंस सेंटर में दो दिवसीय इंटीरियर फेस्ट-2015 का शुभारंभ हुआ। कॉलेज की पास आउट छात्राओं द्वारा शहर के घरों, बंगलों और संस्थानों में किए इंटीरियर डेकोरेशन कार्य की एग्जीबिशन लगाई गई।

मुख्य अतिथि कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने कहा कि आने वाले समय में यूनिवर्सिटी में इंटीरियर डिजायन के लिए सिलेबस की संभावना के लिए जल्द ही एक्सपर्ट की मीटिंग होगी। उन्होंने कहा कि डिग्री हासिल करने से ज्यादा महत्वपूर्ण काम में कुशल होना है। आर्किटेक्ट अजय बाकलीवाल ने कहा कि बदलते परिवेश में मकानों के इंटीरियर में बदलाव रहा है। वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर एनर्जी सिस्टम की भी जानकारी दी। कॅालेज प्रिंसिपल जेके जैन ने कहा कि इंटीरियर डिजायन में कई छात्राएं अपना जॉब कर रही है। इन्हें अच्छा पैकेज भी मिल रहा है। डीएससीएल श्री राम फर्टिलाइजर के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट वीनू मेहता ने कहा कि छात्राओं के लिए इंटीरियर डिजायन में बेहतर भविष्य है। साइंस सेंटर के परियोजना अधिकारी जीएल गर्ग ने कहा कि इसमें अच्छा स्कोप है। कॉर्डिनेटर लीला बंबानी ने बताया कि पूर्व छात्राओं ने प्रोजेक्ट की जानकारी दी। ज्योति गौतम, प्रवक्ता बीना दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। बुधवार को समापन पर इंडीयन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट राजस्थान चैप्टर कोटा सब सेंटर के चेयरमैन ब्रजेश मुक्तावास का लेक्चरर होगा।

साइंस सेंटर में लगी एग्जीबिशन को देखतीं छात्राएं।