परीक्षा के बाद से छात्र लापता
कोटा|महावीर नगरतृतीय में रहने वाला एक छात्र सोमवार से लापता है। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि मूलत: पीपल्या, भवानीमंडी निवासी हरिनारायण चौधरी (16) यहां अपने बड़े भाई के साथ रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को वह अपने स्कूल में प्री-बोर्ड एग्जाम देने गया। वहां एग्जाम देने के बाद से वह गायब है।