संदिग्ध चोर का स्कैच जारी
कोटा| महावीरनगर तृतीय में दो दिन पहले दिनदहाड़े हुई 40 लाख की चोरी की वारदात में पुलिस ने एक संदिग्ध चोर का स्कैच जारी किया है। थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि घनश्याम शर्मा के मकान में यह वारदात हुई थी। पड़ोस के एक युवक ने उनके घर में आए दो युवकों को देखा था, जिनमें से एक का चेहरा और हुलिया उसने स्पष्ट बताया था। उसी के बताए हुलिए के आधार पर स्कैच तैयार कराया गया है।