- Hindi News
- गौड़ ब्राह्मण के प्रदेशाध्यक्ष कल कोटा में
गौड़ ब्राह्मण के प्रदेशाध्यक्ष कल कोटा में
कोटा|गौड़ ब्राह्मणमहासभा राजस्थान कोटा के जिलाध्यक्ष श्याम मनोहर हरित ने बताया है कि गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल गुरुवार को कोटा आएंगे। वे यहां आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के मंदिर श्री लक्ष्मीनाथ जी कैत की चौकी, पुरानी धानमंडी कोटा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 12 फरवरी को दोपहर एक बजे से आदिगौड़ ब्राह्मण समाज के छात्रावास रैन तलाई, छोटा चौराहा़ दादाबाड़ी पर आयोजित किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह पुरानी धानमंडी कोटा पर होगा।