महिला सीपीओ से अभद्रता
ओमसिने प्लेक्स के सामने ड्यूटी कर रहीं महिला सीपीओ से मंगलवार को एक युवक ने अभद्रता कर दी। महिला सीपीओ का आरोप है कि युवक ने उसका हाथ पकड़कर मरोड़ दिया और अपशब्द कहे। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जवाहर नगर थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर में दो बाइक भिड़ने के बाद युवक आपस में झगड़ने लगे। वहां मौजूद महिला सीपीओ ने दोनों की बाइक साइड में खड़ी करा दी और झगड़ा करने से रोका। तभी इनमें से एक अमित दाधीच नाम के युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और बीच में बोलने से मना किया। गुस्साए युवक ने उसे गालियां भी दी। थानाधिकारी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि सीपीओ की ओर से दिए गए परिवाद को जांच में रखा गया है।