विधायक ने देखे नए अस्पताल के हालात
विधायकसंदीप शर्मा मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में हालात देखने पहुंचे। उन्होंने गायनी वार्ड में रही परेशानी के चलते नर्सिंग स्टाफ बढ़ाने के लिए कहा।
इसके अलावा शिशु रोग के आईसीयू वार्ड को भी जल्द से जल्द शुरू करने के पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात की। उन्होंने स्वाइन फ्लू के इंतजामों के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में स्वाइन फ्लू को लेकर विधायक शर्मा के पास कई सारी शिकायतें आई थी। इसके बाद शर्मा सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और सबसे पहले स्वाइन फ्लू वार्ड में पहुंचे। उन्होंने वार्ड में इंतजाम और आउटडोर के हालत देखे। उन्होंने कहा कि सर्दी, जुकाम के मरीजों को देखने के लिए अलग से व्यवस्था हो और दवा भी उन्हें अलग की काउंटर भी दी जाए। उन्होंने कर्मचारियों को मास्क वैक्सीन लगवाने के लिए भी कहा। उसके बाद वे गायनी वार्ड में गए। वहां रोगियों से जानकारी ली। उनके इलाज के बारे में पूछा। वहां स्टाफ की कमी के बारे में पता चला। शर्मा ने बताया कि गायनी में नर्सिंग स्टाफ एक डॉक्टर की कमी है और यहां आउटडोर इनडोर काफी बढ़ गए है। इसके लिए स्टाफ लगाने के लिए कहा गया है। उसके बाद शर्मा ने बच्चों के आईसीयू का निरीक्षण किया। वहां अधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि उनके पास अकाउंटेंट नहीं है। इसकी वजह से वे पैसा रिलीज नहीं कर पा रहे हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी के जेईएन से भी पूछा तो उन्होंने बताया कि पैसा मिलते ही एक से डेढ़ महीने में वार्ड बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। विधायक ने कैदी वार्ड का भी निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. गिरीश वर्मा, अधीक्षक चंद्रशेखर सुशील से काफी देर तक चर्चा की। इसमें ईएनटी, आई के लिए तीन दिन आउटडोर चलाने पर भी बात हुई। विधायक के साथ पार्षद गोपालराम मंडा, सोनू गौतम, धुव्र राठौर, गुड्डू मरचुनिया थे।