पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेक फेस्ट में होगा रोबो वॉर और रोबो ओलंपिक्स

टेक फेस्ट में होगा रोबो-वॉर और रोबो ओलंपिक्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भावीइंजीनियर्स की क्रिएटिविटी को परखने और बढ़ाने के मकसद ने राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी थार-2015 का आयोजन करने जा रही है। थार-2015 टेक्नो-कल्चर फेस्ट होगा। जो कॉलेज स्तर पर 15 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। आरटीयू ने सभी कॉलेजों को जोन में बांटा है। कॉलेज स्तर के विजेता 12 से 14 मार्च तक जोनल स्तर पर कंपीट करेंगे। यहां के विजेता फाइनल चरण यूनिवर्सिटी स्तर पर 19 और 20 मार्च का अपने क्रिएटिविटी का प्रदर्शन करेंगे। टेक-फेस्ट में एविएशन, रोबो ओलंपिक्स, रोबो वॉर के साथ दस प्रतियोगिताएं होगी।

इसी प्रकार कल्चरल फेस्ट में ग्रुप डांस, सोलो सॉग्स, डिबेट और पर्सनालिटी कांटेस्ट होगा। आरटीयू की वेबसाइट पर थार-2015 के लिए अपलोड किए गए ब्राेशर में बताया गया है कि यूनिवर्सिटी भावी इंजीनियर्स को एक प्लेटफाॅर्म देना चाहती है, जिस पर वे अपनी क्रिएटिव स्किल्स का प्रदर्शन कर पाए। स्टूडेंट्स को वैज्ञानिकों, इंडस्ट्री के लोगों और आरटीयू की दक्ष फैकल्टी से बातचीत करने का मंच भी प्रदान किया जाएगा।