पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप की दिल्ली जीत पर कोटा में मनाई खुशियां

आप की दिल्ली जीत पर कोटा में मनाई खुशियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद कोटा के ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने शहर में जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इतना ही नहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (यूनाइटेड) ने भी आप को जीत की बधाई दी है। वार्ड 45 के पार्षद मो. हुसैन ने बताया की आप कार्यकर्ताओं ने शॉपिंग सेंटर स्थित एक निजी होटल में एलईडी लगाकर चुनाव परिणाम देखे। इस दौरान जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी दिल्ली में जीतती गई उनकी खुशी बढ़ती गई। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटों में से 67 सीटों पर आप की जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके। इस अवसर पर शॉपिंग सेंटर चौराहे से विजय जुलूस निकाला गया, जो सीएडी चौराहे, साजीदेहड़ा, दादाबाड़ी, शीला चौधरी रोड होते हुए आरकेपुरम पर समाप्त हुआ। इस जीत से दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के 49 दिन की पहली वाली सरकार के कार्यों पर मुहर लगा दी है। वहीं केन्द्र में आठ महीने पहले आई भाजपा सरकार के झूठे वादों को नकार दिया है और कांग्रेस का भी सूपड़ा साफ हो गया है। जुलूस में अशोक जैन, नवीन पालीवाल,जितेन्द्र शर्मा, राजू मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अग्रवाल समाज ने मनाया जश्न

दिल्लीमें केजरीवाल की पार्टी की जीत की जानकारी मिलते ही शहर के अग्रवाल समाज ने नयापुरा स्थित अग्रसेन चौराहे पर आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटी। युवा अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज आर्थिक रूप से सम्पन्न होने के साथ ही ज्ञान में भी आगे हैं। इसके बावजूद अग्रवाल समाज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है।