- Hindi News
- गुर्दा, मूत्र रोग लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शिविर 21 को
गुर्दा, मूत्र रोग लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शिविर 21 को
कोटा। दैनिक भास्कर कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट और जनरल अस्पताल का हर्निया, पथरी, फिस्टुला, गुर्दा मूत्र रोग जांच परामर्श शिविर 21 सितम्बर को लगाया जाएगा। कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट में लगने वाले शिविर में सभी प्रकार की जांच रियायती दरों पर की जाएगी। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश जिंदल ने बताया कि सामाजिक सरोकार के तहत भास्कर के साझा आयोजन में लगाए जाने वाले शिविर का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय सहित सभी लोगों को चिकित्सा सेवा प्रदान करना है।