पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलमंत्री से मिले एआईआरएफ महामंत्री मिश्रा

रेलमंत्री से मिले एआईआरएफ महामंत्री मिश्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| ऑलइंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने रेलमंत्री सदानंद गौड़ा से मुलाकात कर रेलकर्मियों के बोनस की घोषणा को लेकर चर्चा की। साथ ही मेम्बर ट्रेफिक से इंक्वायरी कम रिजर्वेशन क्लर्क के कार्य के घंटे बगैर जॉब एनॉलसिस के नहीं बढ़ाने टिकट चैकिंग स्टाफ की समस्याओं के बारे में भी बताया। मिश्रा ने गौड़ा से कहा कि त्यौहार पास में है रेलकर्मियों के बोनस की घोषणा नहीं की गई है। इसके कारण कई तरह की अफवाहें फैल रहीं हैं। जिस पर गौड़ा ने कहा कि जल्दी ही बोनस की घोषणा की जाएगी उन्होंने किसी भी तरह की कटौती नहीं करने का आश्वासन दिया।