- Hindi News
- निगम कार्यालय के सामने बेमियादी धरना आज से
निगम कार्यालय के सामने बेमियादी धरना आज से
कोटा| वाल्मीकिसमाज एकता मंच की ओर से नानादेवी मंदिर के परिसर में वाल्मीकि समाज कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मंच के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि बैठक में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश नहीं देने के विरोध में फैसला लेते हुए नगर निगम कार्यालय के सामने 17 सितंबर को अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बैठक में विजय निर्मल, राकेश गोडाला, अरविंद बुर्ट, तिलकराज सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
जेसीआईकोटा डायनेमिक का एंटी फूड वेस्टेज कैंपेन : जेसीआईकोटा डायनेमिक में जेसी वीक की ओर से एंटी फूड वेस्टेज कैंपेन का आयोजन सिटी मॉल में किया गया। डायनेमिक के सचिव रविंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मॉल में बच्चों, बड़ों और अध्याय के सदस्यों को अन्न और खाद्य सामग्री की महत्ता के अलावा इनका दुरुपयोग रोकने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर कर एंटी फूड वेस्टेज कैंपेन में सहयोग और उपायों को अपने जीवन में प्रयोग करने का संकल्प लिया।
नएकोटा के वार्डों का किया दौरा : डॉ.अम्बेडकर स्वच्छकार मजदूर फ्रंट कोटा संभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए कोटा के सभी वार्डों का दौरा कर मजदूरों की संख्या के बारे में जानकारी ली। फ्रंट के संभाग प्रभारी रामचरण बारवासिया ने बताया कि सफाई घोटाले के खिलाफ जल्द ही पोल-खोल अभियान चलाया जाएगा।