सीएम के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन
सीएम के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन
कोटा| विद्युतकंपनियों में तकनीकी हेल्पर सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किए जाने के संबंध में आईटीआई के छात्रों ने गुरुवार को सीएम वसुंधरा राजे के नाम कलेक्टर जोगाराम को ज्ञापन दिया। विद्युत कंपनियों में पिछले साल तकनीकी हेल्पर सीधी भर्ती की परीक्षा 2 फरवरी 2014 को हुआ था। जिसमें 83 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसका परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया। छात्र कन्हैयालाल सुमन,लवीन सैनी, रोहित सुवालका, सहित छात्रों ने जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करवाने का आग्रह किया है।
अंतिमाचंदेल को मिला गोल्ड मेडल
कोटा| गंगानगरके कर्णपुर में राज्यस्तरीय जूड़ो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कोटा की अंतिमा चंदेल को 40 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल मिला। रितुराज कंवर को 61 किलो में रजत, नीलम रावल को कांस्य पदक मिला। सांसद बिरला ने माला पहनाकर सम्मान किया। शारीरिक शिक्षिका मीना और प्रशिक्षक रवि गुप्ता का भी यहां सम्मान हुआ।