महावीरनगर तृतीय से वृद्ध लापता
कोटा| महावीरनगरथाना इलाके से चार दिन पहले एक वृद्ध लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि महावीरनगर तृतीय निवासी पवन कुमार गुप्ता ने 18 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मौसा धर्मनाथ प्रसाद 15 सितंबर को सुबह 6:30 बजे घर से घूमने के लिए निकल गए। जो अभी तक घर वापस नहीं आए हैं। उनकी आसपास तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
वकीलोंने दी औदिच्य को श्रद्धांजलि
कोटा| अभिभाषकपरिषद की ओर से गुरुवार को परिषद हॉल में ढाई बजे शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकुमार औदिच्य के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। परिषद के महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान न्यायिक अधिकारियों और वकीलों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत हरिकुमार औदिच्य को श्रद्धांजलि अर्पित की।
धर्मनाथ प्रसाद