- Hindi News
- स्क्रब टायफस, डेंगू स्वाइन फ्लू के 7 संदिग्ध रोगी भर्ती
स्क्रब टायफस, डेंगू स्वाइन फ्लू के 7 संदिग्ध रोगी भर्ती
कोटा| स्क्रबटायफस, डेंगू स्वाइन फ्लू के रोगी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को इन रोग से पीड़ित सात संदिग्ध रोगी शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव ने बताया कि दाबूनी श्योपुर एमपी निवासी प्रेम बाई (40) प|ी सुरेन्द्र को बुखार होने पर भारत विकास परिषद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खून का नमूना लेकर रेपिड कार्ड से जब जांच करवाई गई तो उसमें स्क्रब टायफस पॉजीटिव पाया गया। इसी प्रकार शाहजहांपुर एमपी निवासी कैलाश डांगी (45) अकलेरा झालावाड़ निवासी नंदलाल (25), गोरधनपुरा नई बस्ती रामगंजमंडी निवासी कृष्णा (18) पुत्री सत्यनारायण, सिंहपुर पचपहाड़ झालावाड़ निवासी गोविन्द (25) और लसेडिया निवासी द्वारकालाल (70) को रेपिड कार्ड के आधार पर स्क्रब टायफस पॉजीटिव पाया गया है। इसी प्रकार महावीर नगर विस्तार योजना निवासी गोविन्द शर्मा (25) को डेंगू पॉजीटिव तथा रामगंजमंडी निवासी रामकन्या बाई (70) को रेपिड कार्ड से स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया है। इन सभी के नमूने लेकर जांच के लिए एमबीएस लैब में भेजे गए हैं।
खंगारसमाज के चुनाव 21 को
कोटा| क्षत्रियखंगार समाज सेवा समिति कोटा संभाग की छठी कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव 21 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रेलवे लोको कॉलोनी में होंगे। यह जानकारी समिति अध्यक्ष गोपाल लाल खंगार ने दी है।