- Hindi News
- हिन्दी सप्ताह में मुक्तिबोध की कविताओं पर चर्चा
हिन्दी सप्ताह में मुक्तिबोध की कविताओं पर चर्चा
कोटा| गवर्नमेंटपीजी कॉलेज में गुरुवार को हिन्दी सप्ताह की शृंखला में मुक्तिबोध की कविता पर काव्यपाठ और चर्चा हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. कंचना सक्सेना बताया कि इस मौके पर डॉ. विनिता कौशिक, डॉ. विवेक कुमार मिश्र, डॉ. शशिप्रभा शर्मा ने परिचर्चा की। मुख्य अतिथि डॉ. मनोरमा सक्सेना ने परिचर्चा में भाग लेते हुए अंधेरे में विषय कविता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर लघु कथा लेखन भी हुआ। प्रथम नियति शर्मा और राघवेंद्र सिंह ने प्राप्त किया।
जश्न-ए-सैलानीउर्स कल से
कोटा| 108वेंजश्न-ए-सैलानी उर्स का आगाज शुक्रवार से होगा। शाम 5 बजे खानगाह सैलानी में अलम का झंडा पेश किया जाएगा। शनिवार को जोहर की नमाज के बाद चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा। जो अधरशिला से शुरू होकर वक्फ बोर्ड, किशोरपुरा होता हुआ खानगाह सैलानी भट्टजी घाट पाटनपोल पहुंचेगा। रविवार रात इशा की नमाज के बाद महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन हाेगा। जिसमें कव्वाल अब्दुल लतीफ हैरां, अब्दुल राजिक हैरां जलगांव (महाराष्ट्र) और अब्दुल वाहेद नादा कटोरा बाजार (महाराष्ट्र) हुजूर की शान में कलाम पेश करेंगे।
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में हिन्दी सप्ताह की शृंखला में काव्यपाठ किया गया।