- Hindi News
- दैनिक भास्कर अभियान के तहत बाल विद्यालय में हुआ पौधरोपण
दैनिक भास्कर अभियान के तहत बाल विद्यालय में हुआ पौधरोपण
कोटा| दैनिकभास्कर की तरफ से चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान में गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित बाल विद्यालय सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्लांटेशन किया गया। मुख्य अतिथि कार्यवाहक एसपी मनीष अग्रवाल ने पौधे रोपे।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं हैं, बल्कि इनकी बड़े होने तक रक्षा करना भी जरूरी है। इस मौके पर शाला प्रिंसीपल हरिशंकर शर्मा ने भी पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि भास्कर का यह अभियान छात्रों के लिए प्रेरणादायी है। पेड़ों से हमें प्रदायिनी वायु मिलती है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ व्याख्याता एनसी गुप्ता, ज्योति पाठक, गरिमा मित्तल, कलपना गौड़, ज्योति विजयवर्गीय, सुनीता गुप्ता, अटल बिहारी शर्मा, प्रदीप गौतम, रविन्द्र मारू राजेश जांगिड़ सहित अनेक छात्राओं ने भी कई प्रजातियों के पौधे लगाए।
बाल विद्यालय स्कूल में पौधरोपण करते कार्यवाहक एसपी मनीष अग्रवाल।