पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िसंधु सोशल सर्किल का तीन दिवसीय \"डांडिया धूम 2014\' 26 िसतंबर से

िसंधु सोशल सर्किल का तीन दिवसीय \"डांडिया धूम-2014\' 26 िसतंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| िसंधुसोशल सर्किल द्वारा \\\"डांडिया धूम-2014\\\' का तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा। सर्किल के अध्यक्ष विनोद अजवानी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस वर्ष िसंधु सोशल सर्किल ने डांडिया को \\\"डांडिया धूम-2014\\\' नाम दिया है।

डांडिया संयोजक प्रकाश वीर नाथानी ने बताया कि \\\"डांडिया धूम-2014\\\' का आयोजन 26 से 28 सितंबर तक रात 8 बजे से महर्षि दधिचि धाम नाग-नागिन मंदिर के पास बजरंगनगर रोड पर किया जाएगा। इस सांस्कृतिक आयोजन के लिए स्वागत समिति, कार्यक्रम स्थल समिति, रजिस्ट्रेशन समिति, फंड रेजिंग समिति, सांस्कृतिक समिति, प्रचार समिति, सुरक्षा समिति और प्रतियोगिता समिति बनाई गई है। इस आयोजन में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। जिसमें सर्वश्रेष्ठ डांडिया युगल, सर्वश्रेष्ठ किशोर-किशोरी, सर्वश्रेष्ठ नृत्य, सर्वश्रेष्ठ महिला पुरुष, सर्वश्रेष्ठ डांडिया वेशभूषा और बच्चों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्रेम संतवानी ने बताया कि डांडिया स्थल पर सर्किल के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 25 पौंड का केक काटा जाएगा।

सिंधु सोशल का डांंडिया के पास का विमोचन करते सांसद ओम बिरला।