पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थर्मल कर्मचारियों ने रैली निकाली

थर्मल कर्मचारियों ने रैली निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर बैंक की ओर से डेढ़ करोड़ का लोन स्वीकृत

बालिकाओं को कानून की जानकारी दी

राशन कार्डों को लेकर जिला रसद कार्यालय पर प्रदर्शन

कोटा| एवार्डराशि दिए जाने की मांग को लेकर थर्मल कर्मचारियों ने गुरुवार को रैली निकाली। इसके बाद थर्मल कर्मचारी संघ इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने चीफ इंजीनियर को ज्ञापन दिया। थर्मल प्रशासन द्वारा एवार्ड राशि का समय पर भुगतान नहीं किए जाने से आक्रोशित कर्मचारी थर्मल गेट के बाहर एकत्रित हुए। यहां से सभी कर्मचारी हाथों में बैनर लिए और नारे लगाते हुए रैली के रूप में चीफ इंजीनियर दफ्तर पहुंचे। इसके बाद थर्मल इंटक के अध्यक्ष शिवपाल चौधरी, महामंत्री श्रीनाथ गालव, जिला इंटक के डीपी मिश्रा और थर्मल ठेका श्रमिक प्रभारी इकबाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने चीफ इंजीनियर एएस माथुर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में निगम चुनाव की चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व एवार्ड राशि का भुगतान किए जाने की मांग की।

न्यूज़ इनबॉक्स