पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलकर्मियों की रैली आज, देंगे ज्ञापन

रेलकर्मियों की रैली आज, देंगे ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| वेस्टसेन्ट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन की ओर से रेलकर्मी चेतना यात्रा गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। इस दौरान प्रतिनिधियों ने बूंदी, बारां, रामगंजमंडी सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर रेलकर्मियों से जनसंपर्क किया। शुक्रवार को चार बजे रेलकर्मचारी चार बजे कोटा में एकत्रित होकर रैली निकालेंगे, बाद में प्रधानमंत्री के नाम डीआरएम को ज्ञापन दिया जाएगा। यूनियन के सहायक महामंत्री एसके भार्गव ने बताया कि रेलकर्मी चेतना यात्रा के दौरान यूनियन की टीआरडी शाखा के सचिव एमएस बग्गा और दानिश खान के नेतृत्व में ट्रिप शेड कोटा में चेतना यात्रा का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि ट्रिप शेड जाने के लिए कई बरसों से सड़क को नहीं जोड़ा गया है, जिससे कर्मचारियों में काफी अंसतोष व्याप्त है। भार्गव ने बताया कि 19 सितम्बर को पिछले 7 दिनों से चल रही चेतना यात्रा का समापन किया जाएगा। इसके तहत पूरे कोटा मंडल पर तुगलकाबाद, भरतपुर, गंगापुरसिटी, सवाईमाधोपुर, बारां, रामगंजमंडी, शामगढ़ में पीपीपी, एफडीआई, न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ विशाल रैली निकाल कर प्रधानमंत्री के नाम सहायक मंडल इंजीनियर्स को ज्ञापन दिया जाएगा।