पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कॉलेजों में भी होगी ई कंटेंट से पढ़ाई

सरकारी कॉलेजों में भी होगी ई-कंटेंट से पढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. सरकारी कॉलेजों में स्टूडेंट्स को भारी भरकम किताबों के बोझ से राहत मिलेगी। सेटकॉम के माध्यम से कॉलेज निदेशालय पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं के मैटर को ई-कंटेंट में बदलने का काम कर रहा है। दिसंबर तक इसके लिए एप की लांचिंग प्रस्तावित है।
इस कंटेंट को कॉलेज निदेशालय की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। इस सुविधा से करीब एक लाख किताबों और जर्नल्स को ऑनलाइन पढ़ा जा सकेगा। ई-कंटेंट नेट बेस्ड लाइब्रेरी पर भी उपलब्ध रहेगा। इसके पहले चरण में भूगोल, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, प्राणी, रसायन और वनस्पति शास्त्र को शामिल किया गया। भारतीय और राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षाओं का कंटेंट भी शामिल रहेगा।

कॉलेज के बाद सुविधा खत्म

यह सुविधा कॉलेज में पढ़ने तक ही स्टूडेंट्स को मिलेगी। इसके लिए स्टूडेंट्स को कॉलेज में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद कॉलेज स्टूडेंट्स को लॉग इन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इसके बाद पीसी, साइबर कैफे के साथ ही स्मार्ट फोन पर लाॅग इन कर पाएंगे। कॉलेज पास आउट होने के बाद यह रजिस्ट्रेशन स्वतः निरस्त हो जाएगा।