पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • और तेज हुई गर्मी, पारा 37 के पास

और तेज हुई गर्मी, पारा 37 के पास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| दशहरामें चार दिन रह गए हैं और गर्मी कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। सोमवार को सुबह से ही सूर्य की किरणें इतनी तेज हो गईं कि ज्यादा देर बाहर खड़े रहना मुश्किल हो गया। दोपहर में तो हालत और भी खराब हो गई। धूप इतनी तेज थी कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। जो अधिकतम तापमान पिछले 15 दिन से 35 के आसपास टिका हुआ था, वह बढ़कर 37 डिग्री के पास पहुंच गया। हालांकि दिन और रात के मौसम में भारी अंतर गया है। दिन में जितनी तेज गर्मी पड़ रही है, रात होने के बाद पारा उतनी ही तेजी से गिर रहा है। देर रात को हल्की गुलाबी सर्दी भी महसूस हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 36.9 रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 54 शाम को 33 प्रतिशत रही।