महासंघ में पदाधिकारी मनोनीत
महासंघ में पदाधिकारी मनोनीत
कोटा| न्यूमेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर में सभी कैडर के कर्मचारियों ने बैठक की। जिसमें न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल संयुक्त कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों को मनोनीत किया। जिसमें उजागर सिंह संरक्षक, धर्मराज नागर अध्यक्ष, अरूण जांगिड़ महामंत्री, धर्मेंद्र टांक कोषाध्यक्ष, हरिचरण सोनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महावीर मेहरा, सुनील शांडिल्य उपाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता, उमा शर्मा संगठन मंत्री, हेमलता मीणा महिला संगठन मंत्री, महेश दुबे और महेंद्र मेघवाल को प्रचार मंत्री पद पर मनोनीत किया गया।
लाइनमैनजांच में दोषी :कोटाएसीबी के विशेष शाखा ने घूस के मामले में आरोपी लाइनमैन सुमत कुमार को जांच में दोषी माना है। शाहाबाद (बारां) के जेवीएनएल (जीएसएस) कार्यालय में तैनात लाइनमैन को बारां एसीबी ने रिश्वत लेते पकड़ा था। कोर्ट में कोटा एसीबी ने सोमवार को चार्जशीट पेश कर दी।