- Hindi News
- आम निवेशकों की जागरूकता से रुकेंगे कई आर्थिक अपराध
आम निवेशकों की जागरूकता से रुकेंगे कई आर्थिक अपराध
कोटा| देशआगे बढ़ेगा तब ही हम आगे बढ़ पाएंगे ओर इसके लिए जरूरी है कि देश में निवेश और निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यह बातें नेशनल फेडरेशन ऑफ क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मोदी ने सोमवार को सोसायटी द्वारा कोटा के यूआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित टीम लीडर सम्मेलन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि आम निवेशक की जागरूकता बहुत से आर्थिक अपराधों को रोक सकती हैं। मोदी ने कहा कि हम आधुनिक तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से परिपक्वता पर तुरंत भुगतान को हमने परंपरा के रूप में स्थापित किया है और आज आदर्श क्रेडिट के कार्यों पर विदेशों में शोध हो रहा है। आदर्श क्रेडिट की ओर से जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान देने की भी अपील भी की गई। सोसायटी के बिजनेस हेड सुनिल भाटिया ने कहा कि प्रगति के लिए किसी भी टीम को विकासशील नेतृत्व की आवश्यकता होती है और इसके लिए हम सब को सार्थक पहल करने की जरूरत है। इस अवसर पर सर्कल हेड वीके गुप्ता ने सोसायटी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी उपलब्धियों के बारे में बताया। रीजनल मैनेजर हेमंत मालव ने अतिथियों का स्वागत किया मोटिवेशनल स्पीकर पीएस राजौरा ने आख्यान प्रस्तुत किया।