कोटा. कोटड़ी स्थित राम भवन के मालिक और किराएदारों का विवाद गुमानपुरा पुलिस ने रविवार को गेट का ताला तोड़कर और बढ़ा दिया। मकान मालिक शुभाकर बहेडिया का आरोप है कि किराएदार किराया नहीं दे रहे हैं और गेट पर रखे गए गार्ड को वेतन नहीं दे रहे हैं। मांगने पर जब धमकी मिली तो शुभाकर ने गुमानपुरा थाने में शिकायत की थी।
हालांकि 15 दिन बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुभाकर दो दिन पहले जयपुर गए थे। इस बीच गार्ड गेट पर ताला लगाकर शनिवार को चाबी ले गया। रविवार को भवन किराएदार आए तो गेट बंद देखा। जिस पर उन्होंने हंगामा करके पुलिस को बुलाया।
गुमानपुरा सीआई राजेश मलिक मौके पर पहुंचे और गेट का ताला तोड़ दिया। शुभाकर का आरोप है कि सीआई के सपोर्ट करने पर अब किराएदार किराया नहीं देने और दुकान खाली नहीं करने के लिए उसे धमका रहे हैं।
' किराएदारका किराया नहीं देना कोर्ट का इश्यू है। किरायदारों की शिकायत पर मैंने जाकर गेट के ताले खुलवाएं थे। शुभाकर ने रास्ता रोका इसलिए उसके खिलाफ 341 में मामला दर्ज किया है।'
-राजेश मलिक, सीआईगुमानपुरा