जन्मदिवस पर किया स्वैच्छिक रक्तदान
कोटा| पंजाबीजनसेवा समिति के अध्यक्ष अर्जुनदेव चड्ढा ने बताया कि विज्ञाननगर निवासी श्रीमती नीरा भाटिया ने कृष्णा रोटरी पहुंच कर अपने जन्मदिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान किया। कोटा में रक्तदान क्रांति के अग्रदूत डा. वेदप्रकाश गुप्ता ने श्रीमती भाटिया को जन्मदिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए बधाई दी पंजाबी जनसेवा समिति की ओर से उपहार भेंट किया। डा. गुप्ता ने कहा कि अब ऐसी तकनीक विकसित हो गई है जिससे एक यूनिट रक्त से चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।