पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने निभाई स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता

स्टूडेंट्स ने निभाई स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| ओमकोठारी संस्थान के विद्यार्थियों ने सोमवार को झाड़ू लगाकर और श्रमदान करके स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में निदेशक डाॅ . अमित सिंह राठौड़, बीएड प्राचार्या डाॅ . स्नेहलता धर्मावत, महाविद्यालय के व्याख्याता, बीएड और एसटीसी के विद्यार्थी शामिल हुए। निदेशक राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य का आधार है। स्वस्थ भारत ही मजबूत सपनों का भारत हो सकता है। सभी ने कॉलेज के मेन गेट से पूरे कैंपस में श्रमदान और सफाई की।

चिकित्सकोंको किया सम्मानित

कोटा| रोटरीक्लब पदमिनी कोटा की ओर से सेामवार को विश्व हृदय दिवस पर कोटा के हृदय रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. साकेत गोयल और डॉ. राकेश जिंदल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्लब सचिव सरोज लाहोटी ने बताया कि डॉ. जिंदल और गोयल ने सदस्यों को हृदय की विशेष देखभाल के लिए नियमित व्यायाम, योगा और खानपान पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में अंजन पोद्दार, डॉ. शशि अग्रवाल और उषा गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने विचार व्यक्त किए।

सीएमएचओको चिकित्सक संघ ने दिया ज्ञापन

कोटा| बूंदीजिले में जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. गजानंद वर्मा देईखेड़ा की महिला डॉक्टर मनीषा सिंघल के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों को पकड़ने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ कोटा संभाग के संयोजक डॉ. दुर्गाशंकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएमएचओ कोटा डॉ. आरएन यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें चेतावनी दी गई की आरोपी जल्दी नहीं पकड़े गए तो कोटा संभाग के सेवारत डॉक्टर आंदोलन करेंगे। इस बारे में डॉ. सैनी ने बारां में डॉ. दिलीप गोयल झालावाड़ में डॉ. सुनील मीणा से चर्चा कर आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार की।