पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें

महिलाएं अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| राजकीयमहाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को व्याख्यान कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रथम व्याख्यान में सीजेएम शिवानी जौहरी भटनागर ने उन कानूनों की संक्षिप्त जानकारी दी जो महिला सशक्तिकरण में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं किसी प्रकार से पुरूषों से कम नहीं है, आवश्यकता केवल अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा अपने अधिकारों कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की है। दूसरे व्याख्यान में महिला चिकित्सक डॉ. भारती सक्सेना ने किशोरवय बालिकाओं में सामान्य रूप से होने वाली शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के विषय में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाचार्य डॉ. हेमलता लोया ने की। संचालन डॉ. सीमा चौहान ने किया। डॉ. मंजू गुप्ता ने आभार जताया।

भ्रूणहत्या पर खुलकर बोलीं जेडीबी की छात्राएं

कोटा| जेडीबीकॉलेज में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को आशु भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की उपाचार्य कमलेश शर्मा ने की। प्रतियोगिता में कई ज्वलंत मुद्दे जैसे बालिका शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के लिए बढ़ते रोजगार के अवसर, पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आदि विषयों पर छात्राएं खुलकर बोलीं। प्रतियोगिता में प्रतीक्षा मिश्रा पहले, प्रतिज्ञा साहनी दूसरा और वर्षा गौड़ ने तीसरे स्थान पर रहीं।

श्याममनोहर हरित बने जिलाध्यक्ष : गौड़ब्राह्मण महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल ने श्याम मनोहर हरित को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह जानकारी महासभा के संगठन मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने दी है।