पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक के माध्यम से युवाओं को बताए कर्तव्य

नाटक के माध्यम से युवाओं को बताए कर्तव्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| राष्ट्रीययुवा योजना नेहरू युवा केन्द्र कोटा की ओर से आयोजित पांच दिवसीय गांधी जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को महावीर नगर तृतीय स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में नाटक और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय पालीवाल विशिष्ट अतिथि वैश्य महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता रहे। राष्ट्रीय युवा योजना अध्यक्ष निधि प्रजापति ने बताया कि नाटक प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत युवाओं ने \\\"लोक तंत्र में युवा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका\\\' पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। वादविवाद प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 45 प्रतिभागियों ने अपने विचार \\\"दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा समाधान गांधीवादी दर्शन है\\\' पर प्रस्तुत किए। मंच संचालन अंकित भटनागर निधि प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया।