- Hindi News
- मेरा भरोसा तुझ पर है प्रभु, मुझे कभी लज्जित होने देना
मेरा भरोसा तुझ पर है प्रभु, मुझे कभी लज्जित होने देना
मेराभरोसा तुझ पर है प्रभु, मुझे कभी लज्जित होने देना। हे यहोवा तू अपनी सामर्थ में महान है। विजयी हुआ, विजयी हुआ, यीशु मेरा विजयी हुआ, गीतों के साथ प्रभु यीशु मसीह की स्तुति और आराधना में लीन समाज के लोग। मौका था कोटा मसीह संगति की ओर से आयोजित मसीही सत्संग-2014 का। शुरुआत शाम साढ़े छह बजे मिशन कंपाउंड में हुई। कोटा मसीह संगति की क्वायर ने प्रभु यीशु की इबादत करते हुए गीत प्रस्तुत किए।
सत्संग की शुरुआत प्रार्थना से हुई। विषय यशायाह के 60वें अध्याय की पहली आयत पर आधारित थी। उठ, प्रकाशमान हो, क्योंकि तेरा प्रकाश गया है और यहोवा का तेज उदय हुआ है। अायत पर मध्यप्रदेश बालाघाट से आए मुख्य वक्ता और बिशप डाॅ. आमोस सिंह ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परमेश्वर ने जो प्रेम हमसे किया, उसको हमें जगत में फैलाना है। जगत का उजियारा आज से 2000 साल पहले गया था। जब प्रभु यीशु मसीह ने जन्म लिया था। परमेश्वर ने जगत की उत्पति से पहले ही हमको चुन लिया था। इसलिए हमारा जीवन अनमोल है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक संदीप शर्मा ने आयोजन की तारीफ की। कोटा मसीह संगति की ओर से पास्टर रैनी, पास्टर शेन, डॉ. मौरिसन और संगति के अध्यक्ष संदीप पॉल ने स्मृति चिह्न भेंट किया। मंगलवार को भी इसी आयात पर मनन किया जाएगा।
प्रभु यीशु की इबादत कर प्रस्तुत किए गीत
मिशन कपाउंड में आयोजित कोटा मसीह संगति की ओर से आयोजित मसीही सत्संग-2014 में शामिल समाजबंधु। कार्यक्रम में आयत पर बिशप डॉ. आमोस सिंह ने प्रकाश डाला।