प्रशिक्षण वर्ग 20 से श्रीमहावीरजी में
कोटा| राष्ट्रीयस्वाभिमान आंदोलन राजस्थान की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 20 और 21 सितंबर को श्रीमहावीरजी में लगेगा। प्रांत संयोजक गिरिराज गुप्ता ने बताया कि इसमें शामिल होने के लिए कार्यकर्ता 19 सितंबर को रवाना होंगे।
संस्कृतसंभाषण शिविर का शुभारंभ : विज्ञाननगर के न्यू पब्लिक स्कूल में संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रभारी कृष्णा शर्मा ने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले इस शिविर में 6 से कक्षा 8 के किसी भी स्कूल के छात्र भाग ले सकते हैं।