अब छात्राओं को मिलेंगी सिर्फ साइकिलें
प्रतिभावनबच्चों के लिए पिछली सरकार के समय शिक्षा विभाग की ओर से शुरू की गई राजीव गांधी विद्यार्थी डिजिटल योजना का लाभ स्टूडेंट्स को नहीं मिल पाया है। शिक्षा विभाग में स्टूडेंट्स को मिलने वाले टेबलेट पीसी और लेपटॉप वितरण का सर्कुलर अभी तक नहीं मिला है। जबकि पिछले साल जुलाई से पहले इनका वितरण कर दिया गया था।
विभाग सिर्फ कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए साइकिल वितरण की तैयारियों में जुटा है। स्कूलों से छात्राओं की संख्या मंगवाई जा रही है। कार्यवाहक डीईओ माध्यमिक गंगाधर मीणा ने बताया कि अभी तक टेबलेट पीसी और लेपटॉप वितरण के संबंध में कोई आदेश नहीं मिले हैं।