पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महालक्ष्मी पाटोत्सव पर खुशहाली की कामना

महालक्ष्मी पाटोत्सव पर खुशहाली की कामना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| शहरमें महालक्ष्मी पर्व मनाया गया। किशोरपुरा गेट स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रीमाली ब्राह्मण समाज महासभा की ओर से महालक्ष्मी पाटोत्सव मनाया गया। सिंधी समाज की ओर से कृष्णा मार्केट गुमानपुरा में आयोजन हुआ। 16 दिन पहले बांधे गए महालक्ष्मी के धागों(सगिड़ो) को कलाइयों से खोला और खुशहाली की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की। सिंधी समाज की महिलाएं घरों से हलवा, मीठे चावल, मठरी बनाकर ले गईं। धागों का विसर्जन किया। समाज की ओर से यह पर्व समृद्धि और संपन्नता के लिए मनाया जाता है। सिंधी कॉलोनी स्थित संत बाबा पंजूराम आश्रम पर संत नंदलाल साध्वी गोपी जी के सानिध्य में विशेष पूजा हुई। पूजा स्थल पर कच्चे दूध, रोट और मालपुए से महालक्ष्मी की आराधना कर भोग लगाया। संत नंदलाल ने बताया कि प्रति वर्ष राधा अष्टमी से कालाष्टमी तक यह पर्व मनाया जाता है। प्रवक्ता लखीराम, महेश कुमार, सुंदरदास दरियानी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

न्यूज़ इनबॉक्स