- Hindi News
- वित्त वर्ष की वैट 10ए की वार्षिक रिटर्न अब 22 तक
वित्त वर्ष की वैट 10ए की वार्षिक रिटर्न अब 22 तक
कोटा| वाणिज्यिककर विभाग ने वित्त वर्ष 2012-13 का रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 22 सितंबर कर दी है। वाणिज्यिक कर आयुक्त ने सोमवार को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
कर सलाहकार यशवंत लोढ़ा ने बताया कि विभागीय सर्वर डाउन रहने और मिस मैच की समस्या का समाधान नहीं होने के कारण अभी तक करदाता डीलर वित्त वर्ष 2012-13 के वैट 10 की वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए हैं। इसलिए विभाग ने अंतिम तारीख बढ़ाई है। इससे पहले विभाग वित्त वर्ष 2011-12 के रिवाइज रिटर्न की तारीख 30 सितंबर कर चुका है। विभाग ने वित्त वर्ष 2011-12 का असेसमेंट कर करदाताओं पर मिस मैच के कारण करोड़ों रुपए की डिमांड निकाल रखी है। इसका रिवाइज रिटर्न दाखिल होना है।
उन्होंने विभाग को सलाह दी है कि इसके समाधान के लिए एक कमेटी बनाई जाए। वह कमेटी करदाताओं की समस्याओं को सुने। इसके बाद राज्य सरकार एवं आयुक्त दोनों मिलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मदद से विभागीय सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन करे। अन्यथा इस परेशानी का अंत नहीं है। करदाता टैक्स जमा करा चुके हैं। परन्तु विभागीय अधिकारी जिनको को यह काम करना है, वह अपनी जिम्मेदारी से मुक्त होकर डीलर्स को परेशान कर रहे हैं।