- Hindi News
- राजभाषा सप्ताह का समापन, 131 रेलकर्मी सम्मानित
राजभाषा सप्ताह का समापन, 131 रेलकर्मी सम्मानित
कोटा| हिन्दीके प्रयोग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और रेलकर्मियों में हिन्दी के प्रयोग के प्रति अभिरूचि जागृत करने के उद्देश्य से कोटा मंडल में राजभाषा सप्ताह का आयोजन 9 से 16 सितंबर तक किया गया। राजभाषा सप्ताह के समापन के अवसर पर मंगलवार को मेनाल क्लब में आयोजित किए गए पुरस्कार वितरण समारोह में 131 रेलकर्मियों को हिन्दी में कामकाज के लिए डीआरएम अर्चना जोशी ने प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।