कल तक जमा हो सकेंगे बिजली बिल
कोटा| बिजलीनिगम के सब डिवीजन बी-सैकंड ने बिजली बिल जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी है। एईएन केके शुक्ला ने बताया कि कोटड़ीगोरधनपुरा के नारायण दास का अड्डा, सिंधी कॉलोनी, गुमानपुरा, कोटड़ी रोड, न्यू कॉलोनी, बल्लभ बाड़ी आसपास के क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 17 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई है।