पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए कोटा में आज शाम जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

नए कोटा में आज शाम जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी नगर में 425 ट्यूबवेल सूखे हर दिन मंगाया जा रहा 500 टैंकर पानी

कोटा| महावीरनगरस्थित पानी की टंकी के समीप लगी लीकेज टी को बुधवार को बदला जाएगा। इस कारण नए कोटा के कुछ क्षेत्रों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

महावीरनगर पानी की टंकी के समीप लगी टी में लीकेज होने के चलते कुछ दिनों से नए कोटा के महावीरनगर प्रथम, तृतीय, गोबरिया बावड़ी, रंगबाड़ी योजना आदि क्षेत्र में कम दबाव से पानी मिल रहा है। विभाग लीकेज टी को बदलने का कार्य बुधवार को सुबह की सप्लाई के बाद करेगा। इस कारण नए कोटा के कुछ क्षेत्रों में शाम की जलापूर्ति नहीं होगी। एक्सईएन पारस जैन ने बताया कि महावीरनगर टंकी के समीप लगी टी लीकेज हो गई है। इस टी की जगह नई टी लगाई जाएगी।

इस कार्य के किए जाने से नए कोटा के महावीरनगर प्रथम, तृतीय, परिजात कॉलोनी, गोबरिया बावड़ी , रंगबाड़ी योजना वीर सावरकर नगर, हरिओम नगर, रंगबाड़ी गांव और कृष्णा नगर में शाम की जलापूर्ति बाधित रहेगी।

रंगाबाडी पानी की टंकी का ज्वाइंट लीकेज होने से वहां लगातार बह रहा पानी।

पानी की समस्या से निजाद पाने के लिए प्रति टैंकर देने पड़ रहे हैं 350 रुपए।

राजीव गांधी में सुखा पड़ा ट्यूबवेल।