- Hindi News
- काेटा डिपो वर्कशॉप के अलावा सवाईमाधोपुर डिपो में भी लग रहा है पंप
काेटा डिपो वर्कशॉप के अलावा सवाईमाधोपुर डिपो में भी लग रहा है पंप
कोटा| रोडवेजजोन के कोटा डिपो के वर्कशॉप और सवाईमाधोपुर डिपो में आईओसी का पंप लगेगा। इसके तहत कोटा वर्कशॉप में पंप लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
रोडवेज कोटा डिपो के नए बस स्टैंड बनने से पहले डिपो की बसें कुन्हाड़ी वर्कशॉप के पंप से डीजल भरवाती थीं। रोडवेज प्रशासन के निर्देश पर साल भर पहले से डिपो की बसों में प्राइवेट पंपों से डीजल भरवाया जा रहा है। अब आईओसी और प्राइवेट पंप के डीजल भाव एक होने के बाद रोडवेज प्रशासन ने फिर से आईओसी से डीजल लेने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद रोडवेज प्रशासन ने कोटा नए बस स्टैंड के वर्कशॉप पर आईओसी का पंप लगवाने के आदेश दिए थे। इस पर नए बस स्टैंड के वर्कशॉप पर पंप का कार्य शुरू हो गया है। कोटा जोन के जोनल मैनेजर आरके शर्मा ने बताया कि नए बस स्टैंड के वर्कशॉप में पंप लगने तक प्राइवेट पंप से ही बसों में डीजल भरवाया जाएगा। पंप शुरू होते ही यहां से डीजल लिया जाएगा।