पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डकनिया स्टेशन के बुकिंग क्लर्कों ने बताई समस्याएं

डकनिया स्टेशन के बुकिंग क्लर्कों ने बताई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| वेस्टसेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन की ओर से चलाए जा रहे रेलकर्मी चेतना यात्रा के पांचवें दिन रेल कर्मचारी नेताओं ने रेलकर्मियों के कार्यस्थल आवासों पर पहुंचकर समस्याएं सुनीं। यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि रेलकर्मी चेतना यात्रा के दौरान डकनिया में रेलकर्मियों को लार्जेज, पीपीपी एफडीआई के बारे में बताया गया। इस दौरान डकनिया स्टेशन पर कार्यरत बुकिंग क्लर्कों ने बताया कि उन्हें पिछले 25 दिनों से प्रशासन द्वारा अवकाश नहीं दिए जाने से ऑपरेटिंग स्टाफ-बी 12 घंटे कार्य कर रहा है। उन्होंने इसके अलावा अन्य समस्याएं भी बताईं। गंगापुरसिटी में एसके भार्गव,मनजीत सिंह बग्गा ने रेलकर्मियों से संपर्क किया। वहीं विक्रमगढ़ आलोट में भी यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से लिखित में समस्याएं ली।