पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमानत पर छूटे कांग्रेसी को वारंट से पकड़ा तो हंगामा

जमानत पर छूटे कांग्रेसी को वारंट से पकड़ा तो हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्ट्रेटमें मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया जब भाजपा विधायक की कार में तोड़फोड़ करने के मामले में गिरफ्तार कांग्रेसी नेता आबिद कागजी को एडीएम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पुलिस ने दुबारा स्टैंडिंग वारंट में पकड़ लिया। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच काफी देर तक तनातनी हुई। पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठियां फटकारी। उसके बाद कागजी को आर्म्स एक्ट के मामले में कोर्ट में पेश किया, जहां उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने एक हजार रुपए जुर्माना और सालभर तक नेकचलनी पर पाबंद कर छोड़ा।

विधायक सुरेंद्र पाल टीटी की कार में तोड़फोड़ के मामले में रविवार देर रात राजेंद्र सांखला, आबिद कागजी, पार्षद जिग्नेश शाह, बाबा रज्जाक, आसिफ मिर्जा, तारीक जावेद ने सरेंडर किया था। पुलिस ने उन्हें मंगलवार को एडीएम सिटी के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट में उनकी जमानत मंजूर हो गई। इसके बाद कागजी को नयापुरा सीआई रामखिलाड़ी मीणा ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उन्हें लेकर जाने लगे तो उनके बीच कहासुनी और तनातनी हो गई। पुलिस ने बताया कि कागजी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामले में स्टैंडिंग वारंट है। मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारना शुरू कर दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया और कागजी को कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी में ले गए।

2साल तक सोती रही पुलिस: आबिदपर 2008 में तलवार रखने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने कागजी की अनुपस्थिति में ही चालान पेश कर दिया। कोर्ट ने 2008 में वारंट निकाले। उसके बाद भी कोर्ट में नहीं आने पर 2012 में कागजी को फरार मानते हुए स्टैंडिंग वारंट जारी कर दिया। तब से नयापुरा पुलिस वारंट लेकर बैठी थी। कागजी आए दिन नयापुरा और कलेक्ट्रेट रैली अन्य कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। सात दिन पहले ही कोटड़ी में विवाद होने पर व्यापारी के साथ कागजी थाने में गए थे, लेकिन तब पुलिस को वारंट याद नहीं आया।

कांग्रेसियोंकी जमानत मंजूर

चुनावके दौरान बूथ पर भाजपा महिला नेता के साथ छेड़छाड़ और उनके पति के साथ मारपीट करने के मामले में कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता नरेंद्र खींची और रनीश गोयल की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। जवाहरनगर निवासी महिला ने 13 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में रविवार को दोनों आरोपियों