पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट की कहानी रचने वालों को जेल भेजा

लूट की कहानी रचने वालों को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| प्रेमिकाका मकान बनाने के लिए 22.35 लाख की लूट की झूठी कहानी रचने वाले आरोपी उसकी प्रेमिका को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। एएसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि महावीर विस्तार योजना निवासी ज्ञानचंद जैन ने सोमवार को 22.35 लाख रुपए लूटने की रिपोर्ट दी थी। पूछताछ में पता चला कि उसने वॉम्बे योजना निवासी प्रेमिका हिना का मकान बनवाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नोट बरामद कर लिए थे।